नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं देता हूं, हम दोनों अपने-अपने देश के लिए अच्छा करें: पाक के नदीम

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचने पर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कहा है, "मैं नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं देता हूं। हम दोनों अपने-अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करें।" गौरतलब है, क्वॉलिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के साथ टॉप पर रहे थे जबकि अरशद नदीम ने 86.59 मीटर का थ्रो किया था।

Load More