नीरज ने तोड़ा अपना ओलंपिक्स रिकॉर्ड, डायमंड लीग में 89.49 मीटर थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 89.49 मीटर का थ्रो फेंककर लुज़ैन डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह नीरज का सीज़न बेस्ट थ्रो है और इससे पहले पेरिस ओलंपिक्स 2024 में उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता था। ग्रेनेडा के ऐंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।