निरहुआ पहली बार पत्नी संग दिखे, आलीशान घर में किया गृहप्रवेश
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और उनकी पत्नी की पहली बार एकसाथ तस्वीर सार्वजनिक तौर पर सामने आई है। दरअसल, निरहुआ और उनके भाई प्रवेश लाल यादव ने लोखंडवाला (मुंबई) में नया घर लिया है और यह तस्वीर गृह प्रवेश के दौरान की है। गौरतलब है, निरहुआ सोशल मीडिया पर परिवार के साथ तस्वीर शेयर नहीं करते हैं।