नालों में पॉलिथीन जमा होना है दिल्ली में जलभराव का कारण: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव के लिए प्लास्टिक कचरे को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "इसका प्रमुख कारण नालों में पॉलिथीन जमा होना है...सुधार के लिए हमें खुद में बदलाव लाना होगा और यह स्थानीय प्रशासन में भी शामिल होना चाहिए।" दरअसल, दिल्ली में जलजमाव में फंसी गाड़ियों की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुईं।