मुस्कान-साहिल ने जिस मकान में सौरभ का किया था कत्ल, उसका होगा शुद्धिकरण
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल ने जिस मकान में सौरभ की हत्या की थी, उसका दीपावली के बाद शुद्धिकरण कराया जाएगा। मकान मालिक ओमपाल सिंह घर की सफाई के बाद पुताई कराने की तैयारी में है। हत्या के बाद मकान का एक हिस्सा 19-महीने तक बंद रहा, जिससे उन्हें करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ।