साहिल-मुस्कान का व्यवहार सामान्य नहीं, अपराधबोध भी नहीं; कोर्ट ने गिनाए फांसी देने के कारण
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट ने सौरभ राजपूत की हत्या के दोषी मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड देने के कारण बताए। कोर्ट के अनुसार, अपराध बेहद क्रूर था और दोषियों के व्यवहार में पश्चाताप या अपराधबोध नहीं दिखा। अदालत ने सुधार की संभावना कम बताते हुए इसे विरलतम श्रेणी का अपराध माना।