नीले ड्रम में शख्स के शव मिलने की अब सुलझेगी गुत्थी, पत्नी व मकान मालिक का बेटा पकड़ा गया
खैरथल-तिजारा (राजस्थान) में नीले ड्रम में हंसराम उर्फ सूरज नामक शख्स का शव मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वारदात के बाद से लापता मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी व मकान मालिक के बेटे को पकड़ लिया गया है। मृतक के भाई के मुताबिक, भाभी रील बनाती थी जिसके कारण झगड़ा होता था।