नाले में अंडरवियर में था शव, शरीर पर 51 घाव; ताहिर ने निर्ममता से की थी IB अफसर की हत्या
2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में अदालत ने कहा कि ताहिर हुसैन हिंसक भीड़ का हिस्सा था। फैसले के अनुसार, अंकित शर्मा का शव केवल अंडरवियर में नाले से मिला था। उनके शरीर पर 51 घाव थे, जिनमें 18 धारदार हथियारों के थे। अदालत ने इसे बेहद क्रूर और निर्मम हत्या बताया।