नीलामी में ₹267 करोड़ में बिक सकती है लंदन के बस स्टॉप पर मिली पेंटिंग
इटली के महान पेंटर टीशन की एक पेंटिंग अगले माह होने वाली नीलामी में ₹267 करोड़ में बिक सकती है। 2002 में लंदन के बस स्टॉप पर प्लास्टिक बैग में मिली इस पेंटिंग में प्रभु यीशु, मैरी और जोसेफ को मिस्र जाने के दौरान आराम करते हुए दिखाया गया है। इसे नेपोलियन बोनापार्ट के सैनिकों ने 1809 में चुराया था।