नीलामी में ₹5.4 लाख में बिका मैथ्यू पेरी का 'फ्रेंड्स' में पहना गया स्वेटर
'फ्रेंड्स' शो की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित नीलामी में मैथ्यू पेरी द्वारा 'द वन विद द हॉलिडे आर्माडिलो' एपिसोड में पहना गया नीला स्वेटर ₹5.4 लाख में बिका है। वहीं, नीलामी में शो का नारंगी सोफा ₹24 लाख में बिका है जबकि रॉस गेलर का प्रतिष्ठित 'गेलर कप' ₹7.6 लाख में नीलाम हुआ है।