नीलामी में ₹5 लाख में बिकी पवन कल्याण की फिल्म 'OG' की पहली टिकट

अभिनेता से राजनेता बने आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज (2 सितंबर) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर कल्याण के फैन्स द्वारा उनकी आगामी फिल्म 'ओजी' की पहली टिकट की ऑनलाइन नीलामी की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलामी में सबसे ज़्यादा बोली लगाकर टिकट को 'टीम पवन कल्याण नॉर्थ अमेरिका' ने ₹5 लाख में खरीदा है।

Load More