नीलेश शाह ने 2 स्लैब GST स्ट्रक्चर को ट्रंप टैरिफ से जोड़ा, कहा- 'एक तीर, कई निशाने'

कोटक म्यूचुअल फंड के एमडी नीलेश शाह ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 2 स्लैब GST स्ट्रक्चर की सराहना की। शाह ने कहा, "जीएसटी स्लैब का समेकन और दरों का युक्तिकरण 'एक तीर, कई निशाने' हैं।" उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद करेंगे।

Load More