नीलसॉफ्ट ने ₹100 करोड़ के IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर
टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इंजीनियरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी नीलसॉफ्ट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। कंपनी के इस आईपीओ में ₹100 करोड़ के शेयर जारी किए जाएंगे और इसके अलावा, प्रमोटरों व अन्य सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 80-लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। नीलसॉफ्ट की स्थापना 1991 में हुई थी।