अगले हफ्ते नेवी का 'स्वावलंबन' सेमिनार, दिखेगा भारतीय नौसेना का दम
भारतीय नौसेना का इनोवेशन सेमिनार 'स्वावलंबन 2026' दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 26-27 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें क्वॉन्टम पोज़िशनिंग, डायरेक्टेड एनर्जी सिस्टम और स्वदेशी रैमजेट इंजन जैसी भविष्य की युद्ध तकनीकों पर ज़ोर रहेगा। इस कार्यक्रम में देश की रक्षा कंपनियां, स्टार्टअप, MSME, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। पहले संस्करण में करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया था।