नाविक ने बताया- काशी में किन 5 लोगों की नहीं जलाई जाती चिता
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वाराणसी का एक नाविक बताता है कि काशी में किन 5 लोगों की चिताएं नहीं जलाई जातीं। नाविक के अनुसार, काशी में साधु-संतों, 12-वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, सर्पदंश से मरने वालों व चर्मरोगियों को नहीं जलाते। बकौल नाविक, साधु-संतों को जल या थल समाधि दी जाती है।