निवेदन है कि नेता विपक्ष राहुल के भाषण के तथ्यों का सत्यापन कराइए: लोकसभा स्पीकर से शाह
लोकसभा में सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नेता विपक्ष ने कई चीज़ें ऐसी कहीं जो तथ्य नहीं हैं और सत्य नहीं है।" शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कहा, "मेरा निवेदन है कि आप नेता विपक्ष के भाषण के तथ्यों के सत्यापन का निर्देश दें।"