निवेश के लिए PL कैपिटल ने बताए 6 लार्ज कैप स्टॉक, लिस्ट में टाइटन व ITC शामिल
ब्रोकरेज हाउस पीएल कैपिटल का मानना है कि डोमेस्टिक फोकस्ड सेक्टर अगले फेज़ में बाज़ार के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। ब्रोकरेज हाउस बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर, टेलीकॉम, और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर पर ओवरवेट है। वहीं, ब्रोकरेज ने आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, आईटीसी, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक को टॉप लार्ज कैप स्टॉक बताया है।