निवेश बैंकिंग कारोबार में उतरने की तैयारी में ज़ीरोधा, मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए सेबी से मांगी मंजूरी
ब्रोकरेज फर्म ज़ीरोधा ने मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए सेबी में आवेदन किया है, जिस पर फिलहाल समीक्षा चल रही है। यह लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी आईपीओ मैंगमेंट, फंड जुटाने, विलय एवं अधिग्रहण सलाह जैसी निवेश बैंकिंग सेवाएं भी दे सकेगी। कंपनी ने कहा है कि लाइसेंस मिलने के बाद वह अपने कारोबारी योजनाओं की अधिक जानकारी साझा करेगी।