निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा हो: अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा, "मेरी सरकार का मत है कि दुनियाभर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश के सभी राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा हो।" उन्होंने कहा, "राज्य के विकास से देश का विकास, इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे।"