निवेशकों के लिए ‘राहत भरा शुक्रवार’! किन कारणों की वजह से रॉकेट बना शेयर बाज़ार?
भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को वैश्विक बाज़ारों में गिरावट के बावजूद तेज़ी दिखी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 800 अंक तक चढ़कर 77,989 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 50 भी 200 अंक चढ़ा। IT शेयरों में भारी उछाल, Q1 नतीजों का मोमेंटम, रुपए में मज़बूती और टेक्निकल ब्रेकआउट को इसका कारण माना जा रहा है।