निवेशकों के लिए SEBI कर रहा 5 बड़े बदलाव की तैयारी, 19 जून को हो सकता है एलान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 जून को होने वाली SEBI की बैठक में निवेशकों के लिए 5 बड़े बदलावों पर फैसला हो सकता है। इनमें बायबैक की वापसी, IPO और रिलिस्टेड शेयरों के नए नियम, म्यूचुअल फंड से जुड़ी राहत, उत्तराधिकारियों के लिए शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया में आसानी और कृषि कमोडिटी बाज़ार को बढ़ावा मिलना शामिल हैं।