निवेशकों ने शेयर बाज़ार से बटोरे ₹6.8 लाख करोड़, आज 73% स्टॉक में आया उछाल

शेयर बाज़ार शुक्रवार को ज़बरदस्त तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 918-अंक चढ़कर 77,550 और निफ्टी 275-अंकों की बढ़त के साथ 24,050 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध 4,449 में से 3,362 शेयर (करीब 73%) बढ़त में रहे जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹6.8 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। वहीं, सेंसेक्स की 25 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं।

Load More