निवेशक स्पर्श सहगल ने फोकस की कमी महसूस होने पर ब्लॉक किए रील्स और शॉर्ट्स, गिनाए फायदे
निवेशक स्पर्श सहगल ने इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स बंद करने के बाद का अनुभव शेयर किया है। बकौल स्पर्श, फोकस करने की परेशानी महसूस होने पर उन्होंने शॉर्ट वीडियोज़ ब्लॉक किए और कुछ घंटों बाद महसूस किया कि रील्स/शॉर्ट्स मूड, सोच और खरीदारी का पैटर्न बदल सकता है। उन्होंने बच्चों को शॉर्ट फॉर्म कंटेंट को लेकर चेतावनी दी है।