निवेशक हुए मालामाल, SGB की 2018-19 सीरीज़-VI पर मिलेगा 361% रिटर्न
RBI ने 12 फरवरी 2019 को जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2018-19 सीरीज़-VI का प्रीमेच्योर रिडेम्प्शन (समय से पहले) प्राइस ₹15,102 तय किया है। जिन निवेशकों ने ₹3,276 प्रति ग्राम की रियायती इश्यू कीमत पर ऑनलाइन बॉन्ड खरीदे थे उन्हें लगभग 361% का रिटर्न मिलेगा। इश्यू के समय किए गए ₹1 लाख के निवेश की कीमत अब लगभग ₹4.61 लाख होगी।