निवर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया- मां ने क्यों धनंजय रखा था उनका नाम
सीजेआई के पद से सेवानिवृत्त होने वाले धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने कहा है कि उनकी मां ने उन्हें एक बार बताया था कि उन्होंने उनका नाम धनंजय क्यों रखा। निवर्तमान सीजेआई ने कहा, "मां ने कहा था, 'मैंने तुम्हारा नाम धनंजय रखा है लेकिन तुम्हारे धनंजय में धन भौतिक धन नहीं है, मैं चाहती हूं कि तुम ज्ञान अर्जित करो'।"