निश्चित भाई, कतला- फ्राइड और रोहू- झोर: राहुल के 'अगला लंच- कतला या रोहू!' पोस्ट पर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'अगला लंच- कतला या रोहू!' वाले X पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है, "निश्चित भाई, कतला- फ्राइड और रोहू- झोर (ग्रेवी)।" दरअसल, राहुल ने अपने 54वें जन्मदिन पर तेजस्वी यादव की बधाई पर आभार जताते हुए यह पोस्ट किया था।