नाश्ते में 30 ग्राम से अधिक प्रोटीन का सेवन करने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है?
डाइटीशियन दीपालक्ष्मी श्रीराम ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि नाश्ते में 30 ग्राम से अधिक प्रोटीन का सेवन करने से पेट फूलने और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और शरीर में पोषक तत्वों में असंतुलन भी हो सकता है। दीपालक्ष्मी के मुताबिक, किडनी रोगियों को हाई-प्रोटीन डाइट नहीं लेनी चाहिए।