निशानेबाज़ी में जो प्रतिभा है वह देश के अन्य खेलों में नहीं है: अभिनव बिंद्रा
बीजिंग ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में निशानेबाज़ी में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा, "निशानेबाज़ी के खेल में जो प्रतिभा है, वह इस देश के किसी अन्य खेल में नहीं है। राष्ट्रीय स्तर और विश्व स्तर पर बहुत से निशानेबाज़ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"