न शक रहा न शंका, लो आ गईं प्रियंका: वायनाड से उनके उप-चुनाव लड़ने के एलान पर थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के वायनाड से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उप-चुनाव लड़ने के एलान पर कहा है, "न शक रहा न शंका, लो आ गईं प्रियंका!" गौरतलब है कि रायबरेली व वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है जिस पर अब प्रियंका उप-चुनाव लड़ेंगी।