नैशनल अवॉर्ड जीतने पर ऐक्टर ऋषभ शेट्टी व ऐक्ट्रेस मानसी पारेख ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर ऋषभ शेट्टी व ऐक्ट्रेस मानसी पारेख ने बेस्ट ऐक्टर व ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड जीतने पर प्रतिक्रिया दी है। ऋषभ ने कहा, "यह कन्नड़ सिनेमा और हमारी संस्कृति को परिभाषित करने वाली समृद्ध कहानियों की जीत है।" वहीं, मानसी ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी जीत है।"