नैशनल मेडिकल रजिस्टर पोर्टल हुआ शुरू, देशभर के हर डॉक्टर की मिलेगी जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नैशनल मेडिकल रजिस्टर पोर्टल का उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपर्व चंद्र ने बताया, "अब तक ऐसा पोर्टल नहीं था जो देश में डॉक्टरों की कुल संख्या, देश छोड़ने वाले, लाइसेंस खोने या अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों की जानकारी दे सके। इसमें 13 लाख से अधिक डॉक्टरों के आंकड़े मिलेंगे।