नैशनल हाईवे पर हाथी का आतंक! डीजल टैंकर को दौड़ाया, वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नैशनल हाईवे पर एक हाथी ने हाईवे से गुजर रहे डीजल टैंकर को दौड़ा लिया जिसके बाद ड्राइवर ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग ने लोगों से जंगल और हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।