निष्क्रिय-फ्रीज़ खातों की KYC में दिक्कतों को लेकर RBI ने बैंकों को जारी किए निर्देश
आरबीआई ने देशभर में बैंकों को निष्क्रिय और फ्रीज़ अकाउंट्स की संख्या कम करने के प्रयासों के तहत केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई के डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविज़न के अनुसार, कई मामलों में खाताधारकों को निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए केवाईसी-अपडेशन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।