नासा-इसरो के संयुक्त मिशन के तहत अगस्त के बाद ISS जाएगा भारतीय अंतरिक्षयात्री
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने बताया है कि अंतरिक्ष एजेंसी नासा और इसरो के संयुक्त मिशन के तहत इस साल अगस्त के बाद एक भारतीय अंतरिक्षयात्री को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भेजा जाएगा। नासा के अनुसार, यह आईएसएस के लिए चौथा निजी अंतरिक्षयात्री मिशन होगा। आईएसएस में जाने के लिए 4 भारतीय ट्रेनिंग ले रहे हैं।