नासा के अंतरिक्ष यात्री ने ISS में नट-बोल्ट से बनाया 'फिजेट स्पिनर', वीडियो वायरल
नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नट और बोल्ट की मदद से एक 'फिजेट स्पिनर' बनाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमेशा यह जादुई लगता है कि आईएसएस के अंदर चीज़ें हवा में कैसे उड़ती हैं।" वीडियो को एक लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।