नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की 'बुर्ज खलीफा' की स्पेस से ली हुई तस्वीर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' की रात में अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर शेयर की है। यह पेटिट द्वारा शेयर की गई पृथ्वी की पहली तस्वीर नहीं है और वह अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करते हैं। गौरतलब है, पेटिट एक मिशन पर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर हैं।