नासा के अंतरिक्षयान ने कैमरे में कैद की प्लूटो के चंद्रमा पर बर्फ के पहाड़ों की तस्वीर
रिपब्लिक की रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के न्यू होराइज़न्स अंतरिक्षयान ने प्लूटो के चंद्रमा 'निक्स' के बर्फीले पहाड़ों की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में 'निक्स' पर 11,000 फीट जितने ऊंचे पहाड़ देखे जा सकते हैं जो सिर्फ बर्फ के बने हैं। बकौल रिपोर्ट, 'निक्स' का तापमान इतना ठंडा है कि वहां पर बर्फ पत्थर जितनी कठोर है।