नासा टेलिस्कोप के ज़रिए कर रहा है दूसरे ग्रह पर सूर्योदय व सूर्यास्त की जांच
नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिक जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप का उपयोग करके आकाशगंगा में मौजूद डब्ल्यूएएसपी-39बी ग्रह (एक्सोप्लैनेट) के सूर्योदय और सूर्यास्त की जांच कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि डब्ल्यूएएसपी-39बी ग्रह का एक भाग हमेशा अपने तारे के संपर्क में रहता है जिससे इसके एक भाग में निरंतर दिन और दूसरे भाग में हमेशा अंधेरा रहता है।