नासा ने ₹38,150 करोड़ का रोमन टेलिस्कोप किया लॉन्च, 1 लाख ग्रहों की कर सकता है खोज
NASA ने रविवार को फ्लोरिडा से SpaceX के फाल्कन हैवी रॉकेट के ज़रिए नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप लॉन्च किया। करीब $4 बिलियन (₹38,150 करोड़) की लागत वाला यह टेलिस्कोप डार्क एनर्जी, डार्क मैटर और एक्सोप्लैनेट्स का अध्ययन करेगा। NASA को उम्मीद है कि यह पृथ्वी के सौरमंडल के बाहर करीब 1 लाख ग्रहों की खोज करेगा।