नासा ने ISS से सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को लेकर जताई अनिश्चितता

नासा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) गईं अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के पृथ्वी पर लौटने को लेकर अब भी अनिश्चितता है। नासा स्टारलाइनर के डेटा की समीक्षा कर अगले सप्ताह तक दोनों की वापसी को लेकर अंतिम निर्णय लेने की योजना बना रही है। दोनों 8 दिन के लिए बोइंग के स्टारलाइनर से स्पेस में गए थे।

Load More