नासा ने अंतरिक्ष जाने वाले अपने क्रू-9 मिशन के लॉन्च की बदली तारीख
नासा ने अंतरिक्ष जाने वाले क्रू-9 मिशन के लॉन्च की तारीख को 24 सितंबर से बदलकर 25 सितंबर कर दिया है। नासा ने बताया कि प्री-लॉन्च तैयारियों को पूरा करने के लिए ऐसा किया गया है। क्रू-9 मिशन के तहत स्पेस-X के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोर्बुनोव सवार होकर अंतरिक्ष जाएंगे।