नासा ने अंतरिक्ष में 'क्रिसमस ट्री' बनाते तारों के क्लस्टर की तस्वीर की शेयर
नासा ने चंद्रा डेटा के साथ अंतरिक्ष में 'क्रिसमस ट्री' बनाते तारों के समूह की तस्वीर साझा की है। नासा ने बताया कि एनजीसी 2264 नामक यह क्लस्टर एक से पांच मिलियन वर्ष पुराना है। नासा ने कहा, "एनजीसी 2264 की इस तस्वीर में...चंद्र डेटा (लाल, बैंगनी, नीला और सफेद) ऑप्टिकल डेटा (हरा और बैंगनी) के साथ जोड़ा गया है।