नासा ने आर्टेमिस II क्रू के सुबह के रूटीन की तस्वीरें कीं शेयर
नासा ने आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्षयात्रियों की सुबह के रूटीन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक अंतरिक्षयात्री इलेक्ट्रिक शेवर से अपनी दाढ़ी बनाते दिखे जबकि दूसरी तस्वीर में अंतरिक्षयान के अंदर रस्सी से बंधे दो स्लीपिंग बैग दिखे। NASA ने लिखा, "जागो, शेव करो, बिस्तर ठीक करो...और कुछ ऐसा देखो जो...इंसानों ने पहले कभी नहीं देखा।"