नासा ने किया बोइंग के अंतरिक्षयान से आ रहीं 'अजीब आवाज़ों' की वजह का खुलासा
नासा ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से आ रहीं रहस्यमयी 'अजीब आवाज़ों' की वजह बताई है। नासा ने बताया कि ये आवाज़ें इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन और स्टारलाइनर के बीच एक ऑडियो कॉन्फिगरेशन का परिणाम थी। नासा के अनुसार, आईएसएस का ऑडियो सिस्टम जटिल है जो कई स्पेसक्राफ्ट और मॉड्यूल्स को आपस में जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।