नासा ने जारी की सूर्य के वायुमंडल की अब तक की सबसे नज़दीकी तस्वीर
नासा ने पार्कर सोलर प्रोब यान द्वारा सूर्य के वायुमंडल की अबतक की सबसे करीब से ली गई तस्वीर जारी की है। इसे सूर्य की सतह से 38-लाख मील की दूरी से लिया गया है। प्रोब ने सूर्य के कोरोना (उसके बाहरी भाग) में तीव्र गतिविधि को कैप्चर किया जो पृथ्वी पर सूर्य के प्रभावों को समझने में मदद करेगी।