नासा ने रूस के रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा खाना और ईंधन
रूस ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए गुरुवार को अपना 89वां कार्गो मिशन लॉन्च किया। नासा के सहयोग से लॉन्च किया गया प्रोग्रेस एमएस-28 अंतरिक्ष यान आईएसएस में रह रहे सभी यात्रियों के लिए लगभग 3 टन भोजन, ईंधन, वैज्ञानिक उपकरण और अन्य आपूर्ति से भरा हुआ है। यह यान शनिवार को रात में 11:26 बजे आईएसएस पहुंचेगा।