नासा ने शेयर की स्पेसक्राफ्ट द्वारा 150 करोड़ किमी दूर से ली गई 'सबसे बड़े' ग्रह की तस्वीर
नासा ने 'साइकी' स्पेसक्राफ्ट द्वारा तकरीबन 150 करोड़ किलोमीटर दूर से ली गई बृहस्पति ग्रह की तस्वीर शेयर की है। नासा ने लिखा, "तस्वीर के केंद्र में छोटा सा बिंदु, बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है! 😮 'साइकी' मिशन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था और यह अब भी साइकी ऐस्टेरॉयड से 5 साल दूर है।"