नासा ने शुरू की नई प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा ₹5 करोड़ का इनाम
नासा ने एक नया प्राइज़ कॉन्टेस्ट शुरू किया है जिसके विजेताओं को $500,000 यानी कि लगभग ₹4.78 करोड़ दिए जाएंगे। इसमें ऐसे आविष्कारों की तलाश है जो एक ऐसा उपकरण बना सकें जो पृथ्वी की निचली कक्षा थर्मोस्फीयर में हवा का घनत्व, दबाव या खिंचाव माप सकें। इसी हवा के कारण सैटेलाइट्स की गति और कक्षा पर असर पड़ता है।