न सो पा रहा हूं, न खा पा रहा हूं: हैकर्स द्वारा ₹1,965 करोड़ चुराए जाने पर वज़ीरX के निश्चल
क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरX के को-फाउंडर निश्चल शेट्टी ने कहा है कि हैकर्स द्वारा ₹1,965 करोड़ का फंड चुराए जाने के बाद से न वह सो पा रहे हैं और न खा पा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "लेकिन यह मायने नहीं रखता...हम अगला कदम उठाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।" बकौल निश्चल, नुकसान का आंकलन चल रहा है।