नौसेना की भागीदारी के कारण ही पाकिस्तान ने तत्काल युद्ध विराम का किया अनुरोध: भारत
डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारतीय नौसेना की भागीदारी के कारण ही पाकिस्तान ने तत्काल युद्ध विराम का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने जवानों, युद्ध पोतों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों को तुरंत पूर्ण युद्ध तत्परता के साथ समुद्र में तैनात कर दिया था।